विश्व

अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता

अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता पर कतर दोहा में शनिवार को हस्ताक्षर हो गए है। इस समझौता के बाद अमेरिका अब अफगानिस्तान से सेना कम करने की प्रक्रिया अगले 14 माह में पूर्ण करेगा। जानकारी के अनुसार अमेरिका और तालिबान के बीच बीतें 18 महीने से शांति समझौता पर बातचीत चल रही थी। हलांकि अफगानिस्तान सरकार की सहमति से अमेरिका यहां सैन्य कार्रवाही जारी रखेगा।

गौरतलब है कि 11 सितंबर 2001 में अमेरिका पर हुए आंतकवादी हमले के बाद से अमरिकी सेना अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्यवाही शुरू की थी। इस दौरान अमरिकी सेना और तालिबान के कई लोग मारे गए है।

Related Articles

Back to top button