विश्व

उसने बोला लडकियों को लीडरशीप सिखाना चाहिए और मिस यूनिवर्स का ताज उसके सिर पर सज गया

 

उससे पूछा गया कि इस दौर में लडयियों को लड़कियों को क्या सिखाना ज्यादा जरूरी है? उसने जवाब दिया कि लड़कियों को लीडरशिप सिखाना बहुत जरूरी है। इस जवाब के उसके सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज उसके सिर पर सज गया। बात साल 2019 के मिस यूनिवर्स का खिताब की है।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2019 में ​अंतिम दौर में चयनित 26 वर्षिय साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने जजों के सवाल का ऐसा जवाब दिया कि मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब उनके नाम हो गया। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2019 में 90 प्रतियो​गियों ने हिस्सा लिया। उन सब को पीछे छोडते हुए जोजिबिनी टूंजी मिस यूनिवर्स बन गई। पोर्टो रिको की मैडिसन एंडरसन पहली रनरअप बनीं जबकि मेक्सिको की सोफिया आरागॉन दूसरी रनरअप रही।मिस यूनिवर्स 2019 की विजेता जोजिबिनी टूंजी को पिछले साल की मिस यूनिवर्स फिलीपींस की कैटोरिना ग्रे ने ताज पहनाया।
भारत की वर्तिका सिंह पहले दस प्रतियोगियों में भी अपनी जगह नहीं बना पाई। वो अंतिम 20 में शामिल थी। उसके बाद वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वर्तिका सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं।

– जोजिबिनी टूंजी ने खिताब जीतने के बाद कहा…

मिस यूनिवर्स 2019 जोजिबिनी टूंजी ने कहा कि लड़कियां लीडरशिप करने से बचती है। उनमें इस समय लीडरशिप की कमी है। उन्हें य​ह समझा बहेद जरूरी है कि लीडरशिप ही उनकी दशा बदल सकता है। ऐसा भी नहीं है कि लडकियां लीडरशिप करना नहीं चाहती,पर हमारा पुरूष प्रधान समाज उन्हें इस तरह के मौक भी नहीं देना चाहता है।

– कुछ जोजिबिनी टूंजी के बारे में…

मिस यूनिवर्स 2019 जोजिबिनी टूंजी ने केप पेनिनसुला युनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नोलॉजी से इमेज मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस में भी ग्रेजुएशन किया है। जोजिबिनी की दो बहनें हैं। जोजिबिनी टूंजी ने शिक्षा प्राप्त करते हुए लैंगिग भेदभाव से जुड़ी हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रही है।उनकी मां स्कूल में प्रिंसिपल हैं और उनके पिता हायर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट में पदस्थ है।

Related Articles

Back to top button