जीवनशैलीधर्म एवं ज्योतिषमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयविश्व

1500 लोगों ने एक साथ बजाई


उज्जैन

आज सावन का तीसरा सोमवार है। उज्जैन शिवमय है। महाकाल मंदिर में सुबह 11 बजे तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सवारी से पहले उज्जैन में डमरू उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह 11:30 बजे शक्ति पथ पर 1500 लोग एक साथ डमरू बजा रहे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया है।

समारोह में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हैं। इसके बाद शाम को सवारी में महाकाल मंदिर से शिप्रा तक चलेंगे। पालकी पूजन भी करेंगे। इनके साथ, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय, कमिश्नर संजय गुप्ता, आई
जी संतोष सिंह, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, महापौर मुकेश टटवाल, मंदिर के राम पुजारी, आशीष पुजारी ने भी डमरू बजाया।

शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, तो हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में विराजित होंगे।

खंडवा के ओंकारेश्वर में भी रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मंदिर में तड़के 3 बजे भगवान शिव का तीर्थ जल से अभिषेक हुआ। भोपाल के भोजपुर, बड़ वाले महादेव और गुफा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की जा रही है।

उज्जैन में सवारी से पहले दोपहर 12 बजे शक्ति पथ पर 1500 डमरू वादक एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया है

Related Articles

Back to top button