मुख्य समाचार

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन क्या हुआ था?

 

  • Today History (आज का इतिहास) 22-May

 

22 मई 1545 को महान योद्धा और सूरी साम्राज्य के संस्थापक शेर शाह सूरी का निधन हुआ।
22 मई 1762 को स्वीडन और प्रशिया ने ‘हैम्बर्ग’ की संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
22 मई 1772 को ‘आधुनिक भारतीय समाज के जन्मदाता’ कहे जाने वाले राजा राममोहन राय का जन्म हुआ।वें ब्रह्मो समाज के संस्थापक भी थे।
22 मई 1878 को पाकिस्तान के अपराजित चैंपियन रहे पहलवान गुलाम मोहम्मद बक्श बट का जन्म हुआ। जिन्हें रिंग में ‘द ग्रेट गामा’ के नाम से जाना जाता था।
22 मई 1968 को यू एस एस की(SSN-589) यूएसएस स्कॉर्पियन परमाणु पनडु्बी एज़ोर्स से 400 मील के दक्षिण पश्चिम में डूब गई। जिसमें सवार सभी 99लोगों की मौत हो गई।
22 मई 1987 को मेरठ के हाशिमपुरा में नरसंहार हुआ था। जिसमें 42 लोगों की मौत हुई और 4 घायल हो गए।
22 मई 1991को कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन हुआ।
22 मई 2009 को ‘क्रेडिट कार्ड अधिनियम 2009’ संयुक्त राज्य अमेरिका का एक अधिनियम है जो कांग्रेस द्वारा पारित किया संघीय कानून है और राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
22 मई 2010 को एयर इंडिया की फ्लाइट 812  बैंगलोर एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 158 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए।
22 मई 2011 को यू एस के जोपलिन, मिसौरी में आए बवंडर(Tornado) से 158 लोगों की मौत हो गई और 1150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बवंडर से करीब 2.1 बिलियन डालर का नुकसान हुआ।
22 मई 2015 को आयरलैंड गणराज्य सार्वजनिक जनमत संग्रह करा समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला दुनिया का पहला राष्ट्र बना।

 

Related Articles

Back to top button