मुख्य समाचार

TODAY’S HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन क्या हुआ था?

Today’s History (आज का इतिहास) 27–April

27 अप्रैल 1820 को प्रसिद्ध शिक्षाविद, दर्शनिक और समाजशास्त्री  हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म हुआ।

27 अप्रैल 1912 को भारत की महान अभिनेत्री जोंहरा सेहगल का जन्म हुआ। जोंहरा सहगल का मूल नाम ‘साहिबजादि जोंहरा बेगम मुमताजुल्ला खान’ है। जोहरा सेहगल एक अभिनेत्री के साथ एक डांसर, कोरियोग्राफर और रंगमंच की कलाकार भी थी।जोंहरा ने करीब 14 साल तक पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थियेटर में काम किया,इसी दौरान उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। जिनमें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘चीनी कम’, ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ जैसी फिल्में शामिल है। जोंहरा सहगल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिसमें ‘संगीत नाटक अकैडमी अवॉर्ड’, ‘पद्म श्री’, ‘पद्म भूषण’, ‘पद्म विभूषण’ शामिल है।

27 अप्रैल 1920 को स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता मणिभाई भीमभाई देसाई का जन्म हुआ। मणिभाई देसाई महात्मा गांधी के सहयोगी और ग्रामीण विकास के अग्रिणी थे। भारत में दूध उत्पादन में सुधार के अपने काम के लिए उन्हें ‘श्वेत क्रांति का जनक’ (the father of white revolution) कहा जाता है।साल 1968 में मणिभाई देसाई को सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया। साल 1982 में मणिभाई को सार्वजनिक सेवा के लिए ‘रेमन मैगसेसे’ पुरस्कार(जिसे कभी कभी एशिया का नोबेल प्राइस भी कहा जाता है) प्राप्त हुआ। सन 1983 में मणिभाई देसाई को गांधीवादी मूल्य, सामुदायिक मूल्यों और सामाजिक विकास के लिए ‘जमनालाल बजाज’ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

27 अप्रैल 1947 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हरीश चंद्र सिंह रावत का जन्म हुआ।

27 अप्रैल 1949 को केरल के वर्तमान राज्यपाल और भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश रहे पलानीसामी सतशिवम का जन्म हुआ।

27 अप्रैल 1994 को दक्षिण अफ्रीका में पहला गैर-नस्लीय(Non-Racial) लोकतांत्रिक चुनाव हुए थे। तभी से 27 अप्रैल को स्वतंत्रता दिवस के वार्षिक उत्सव के रूप में बनाया जाता है।

27 अप्रैल 1998 को वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का निधन हुआ। गुयेन वैन लिंह वियतनाम के क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ में से एक थे। साल 1989 में गुयेन को भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था।

27 अप्रैल 2009 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक, फिल्म संपादक जुल्फिकार अली शाह खान का निधन हुआ। जिनको सब फिरोज खान के नाम से जानते है।फिरोज खान 1960 से 1980 के दशक में करीब 51 से अधिक फिल्मों में नजर आए और बॉलीवुड के एक लोकप्रिय स्टाइल आइकॉन बन गए। फिरोज खान की कुछ खास फिल्में जैसे: सफर, मेला, उपासना, अपराध, कुर्बानी, जांबाज, वेलकम…साल 2000 में फिरोज खान को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

27 अप्रैल 2012 को यूक्रेन के एक शहर में चार बम विस्फोटों से करीब 27 लोग घायल हो गए।

27 अप्रैल 2018 को कोरियाई संघर्ष की समाप्ति की घोषणा करते हुए ‘पनमुनजोम घोषणा'(Panmunjom Declaration) पर हस्ताक्षर किए गए।

27 अप्रैल 2017 को हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और राजनेता विनोद खन्ना का निधन हुआ। विनोद खन्ना उन कुछ हिंदी अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने खलनायक की भूमिका से अपना करियर की शुरुआत की और नायक की भूमिका में अपनी जगह बनाई। विनोद खन्ना को नायक(हीरो) के रूप में पहला ब्रेक 1971 में बनी फिल्म ‘हम तुम और वो’ में मिला इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल  भारती विष्णुवर्धन ने निभाया। सन 2017 में विनोद खन्ना(मरणोपरांत)को ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button