मुख्य समाचारराष्ट्रीयविश्व

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 25 जुलाई को क्या हुआ था?

  • Today  History (Today’s History) 25  JULY

 

25 जुलाई 1547 को हेनरी II को फ्रांस के रिम्स कैथेड्रल में ताज पहनाया गया था। हेनरी ने 10 जुलाई 1559 तक राज किया था।

25 जुलाई 1977 को भारतीय सिनेमा की जानी-मानी गायिका और अभिनेत्री रागेश्वरी लूम्बा का जन्म हुआ। राजेश्वरी ने टेलीविजन पर भी काफी शो में मेजबानी की है।

25 जुलाई 1984 को रूस की स्वेतलाना पहली महिला बनी जिन्होंने 3 घंटे 35 मिनट तक सैल्युट 7 अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर ईवा का संचालन किया और स्पेसवॉक की थी।

25 जुलाई 1993 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन के केनिलवर्थ के सेंट जेम्स एंग्लिकन चर्च में अज़ानियन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और 58 लोग घायल हो गए थे।

25 जुलाई 2000 को फ्रांस की फ्लाइट 4590 के दुर्घटनाग्रस्त होने से फ्लाइट में सवार सभी 109 लोगों की मौत हो गई थी।

25 जुलाई 2007 को भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल ने अपना कार्यकाल शुरू किया था। वे 25 जुलाई 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत रही थी। प्रतिभा पाटील को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त है।

25 जुलाई 2010 को विकिलीक्स ने अफगानिस्तान युद्ध के बारे में वर्गीकृत दस्तावेजों (क्लासिफाइड डॉक्युमेंट्स) को प्रकाशित किया था, जो कि अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे बड़े लिक में से एक है।

25 जुलाई 2018 को सीरिया के ऐ्स-सुवेदा में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड दर रेलीवेंट द्वारा किए गए हमले से 258 लोगों की मौत हो गई और 180 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

25 जुलाई 1977 को नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति नियुक्त हुए थे। 25 जुलाई 1982 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 1982 को जैल सिंह भारत के 7वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए थे। वह 25 जुलाई 1987 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 1987 को रामास्वामी वेंकटरमन भारत के 8वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए थे। वे 25 जुलाई 1992 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 1992 को शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए थे। वे 25 जुलाई 1997 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 1992 को कोचेरिल रमन नारायण भारत के 10वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए थे। वे 25 जुलाई 2002 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 2002 को अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप नियुक्त हुए थे। वे 25 जुलाई 2007 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 2012 को प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त हुए थे। वे 25 जुलाई 2017 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे।

25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और उनका कार्यकाल 2019 में जारी है।

Related Articles

Back to top button