मुख्य समाचारराष्ट्रीयविश्व

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 23 जुलाई को क्या हुआ था?

 

  • Today  History (Today’s History) 23  JULY

 

23 जुलाई 1856 को भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक और स्वतंत्रता कार्यकर्ता बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ। जिन्हें सब लोकमान्य तिलक के नाम से भी जानते हैं। उनके द्वारा दिए गए कई राष्ट्रवादी नारों में से एक प्रसिद्ध नारा है :
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा”
23 जुलाई 1903 को फोर्ड मोटर कंपनी द्वारा अपनी पहली कार बेची गई थी। यह कार शिकागो के एक डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) अर्नेस्ट पफेंनिग द्वारा खरीदी गई थी।
23 जुलाई 1906 को भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ। उनके द्वारा दिए गए देशभक्त नारो में से :
 ” दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे”।
“अगर आप के लघु में रोष नहीं है, तो यह पानी है जो आपकी रगों में बह रहा है।ऐसी जवानी का क्या मतलब अगर वह मातृभूमि के काम ना आए”।
23 जुलाई 1962 को जिनीवा में लाओस सहित 14 राज्यों ने  ‘द इंटरनेशनल एग्रीमेंट ऑन द न्यूट्रैलिटी ओफ लाओस’ अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
23 जुलाई 1973 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक, गीतकार, अभिनेता गायक, हिमेश रेशमिया का जन्म हुआ।
23 जुलाई 1999 को जापान की ए एन ए फ्लाइट 61 को यूजी निशिज़वा द्वारा अपहरण  किया गया था। निशिज़वा द्वारा फ्लाइट के कप्तान (नागाशिमा)पर हमला किया गया जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी।
23 जुलाई 2004 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता, गायक, निर्देशक और निर्माता महमूद अली का निधन हुआ। जिनको सब महमूद के नाम से जानते हैं।
23 जुलाई 2005 को मिश्रा के (मिश्र रिजॉ़र्ट शहर) शर्म अल शेख में इस्लामिक संगठन द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में 88 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
23 जुलाई 2015 को नासा द्वारा केप्लर-452बी की खोज की घोषणा की गई थी। यह केप्लर अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा पहचाना गया था।
23 जुलाई 2014 को ट्रांसएशिया एयरवेज की फ्लाइट 222 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 58 लोगों में से 48 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button