मुख्य समाचार

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन क्या हुआ था?

 

  • Today History (Today’s History) 11-JUNE

 

11 जून 1897 को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और उच्च कोटि के कवि, शायर, साहित्यकार राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ।
11 जून 1924 को मराठी भाषा के कवि, नाटककार, इतिहासकार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।
11 जून 1948 को बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।
11 जून 1975 को भारत ने क्रिकेट विश्व कप में अपनी पहली एक दिवसीय जीत दर्ज की,यह मैच भारत ने ईस्ट अफ्रीका के विरुद्ध 10 विकेट से जीता था। इस जीत में बिशन बेदी की अहम भूमिका रही थी।
11 जून 1981 को ईरान के गोलब़फ में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए और 5 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
11 जून 1983 को भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित घनश्याम दास बिड़ला का निधन हुआ।
11 जून 1993 को यूनाइटेड स्टेट्स में फिल्म जुरैसिक पार्क रिलीज हुई थी।यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई टाइटैनिक के समय तक सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।
11 जून 1999 को क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और जिंबाब्वे के मैच में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिंबाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
11 जून 2010 को ‘फीफा वर्ल्ड कप’ दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ था। यह फुटबॉल वर्ल्ड कप 11 जून से 11 जुलाई तक चला था।
11 जून 2012 को अफगानिस्तान में दो भूकंप के आने से भूस्खलन हुआ जिसमें  75 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
11 जून 2018 को ‘3 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ आधिकारिक रूप से खुल गया।यह ‘175 ग्रीनविच स्ट्रीट’ के नाम से भी जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button