मुख्य समाचार

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन क्या हुआ था?

 

  • Today History (आज का इतिहास) 23-May

 

23 मई 1701 को कैप्टन विलियम किड को लंदन में फांसी दी गई उन पर विलियम मूर की हत्या का आरोप था।
23 मई 1788 को साउथ कैरोलिना को संयुक्त राज्य अमेरिका के आठवें राज्य का दर्जा मिला।
23 मई 1919 को जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ।
23 मई 1930 को भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद और संग्रहालय विशेषज्ञ राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन हुआ। उन्हें आर.डी.बनर्जी के नाम से भी जाना जाता है।
23 मई 1994 को सऊदी अरब में हज के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 270तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
23 मई 2013 को माउंट वर्नोन, वॉशिंगटन में I-5 पुल गिर गया जो स्केगिट नदी पर बना था और एक अंतरराज्यीय पुल था।
23 मई 2014 को कैलिफ़ोर्निया की सांता बारबरा यूनिवर्सिटी के परिसर के पास हुए हत्याकांड में अपराधी सहित 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल हो गए।
23 मई 2015 को टेसास और ओक्लाहोमा में आए तूफान और बाढ़ के कारण 46 लोगों की मौत हो गई।
23 मई 2016 को विश्व मानवीय शिखर सम्मेलन इस्तानबुल, तर्की में आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन 2 दिन का था 23 और 24 मई।
23 मई 2017 को मरावी में म्यूट समूह के आतंकवाद हमले के बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने मिंडनाओ में मार्शल लॉ घोषित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button