मुख्य समाचार

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 7 जुलाई को क्या हुआ था?

 

  • Today History (Today’s History) 7 JULY

 

7 जुलाई 1854 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल हाफ़िज़ मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म हुआ। इनको मौलाना बरकतुल्लाह के नाम से भी जाना जाता है।सन 1988 में भोपाल विश्वविद्यालय का नाम उनके सम्मान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय रख दिया गया था।
7 जुलाई 1915 को इसोनजो़ का पहला युद्ध समाप्त हुआ था।यह युद्ध इटली और ऑस्ट्रेलिया- हंगरी के बीच प्रथम विश्व युद्ध में इटैलियन फ्रंट पर 23 जून को शुरू हुआ था।
7 जुलाई 1928 को चिल्लीकोटा,मिसौरी की चिल्लीकोटा बेकिंग कंपनी द्वारा पहली स्लाइस (कटी) हुई ब्रेड बाजार में बेची गई थी।ये ब्रेड स्लाइस मशीन के अविष्कारक ओटो फ्रेंडरिक रोहवेदर के 48वें जन्मदिन पर बेची गई थी। फ्रेंडरिक का जन्म 7 जुलाई 1880 में हुआ था।
7 जुलाई 1948 को स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना के रूप में ‘दामोदर नदी घाटी’ परियोजना अस्तित्व में आई थी।
7 जुलाई 1981 को भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी और ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड’, ‘पद्मभूषण’, ‘पद्मश्री’ से सम्मानित महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय प्रदेशिक सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है।
7 जुलाई 1999 को भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
7 जुलाई 2005 को लंदन के सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर हुए इस्लामिक आतंकवादी हमले में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 760 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले को 7/7 भी कहा जाता है।
7 जुलाई 2008 को काबुल,अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हुए आतंकी हमले में 58 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
7 जुलाई 2012 को रूस के क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में आई बाढ़ से 171 लोगों की मौत हो गई थी और 13000 घर नष्ट हो गए थे। यह बाढ़ रात के समय आई जब लोग सो रहे थे।
7 जुलाई 2016 को डैलस, टैक्सास में अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक मीका जेवियर जॉनसन द्वारा पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की गई जिसमें 5 अधिकारियों की मौत हो गई और 11अन्य घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button