मुख्य समाचारराष्ट्रीयविश्व

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 26 जुलाई को क्या हुआ था?

  • Today  History (Today’s History) 26  JULY
26 जुलाई 1948 को अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूनमैन द्वारा एक कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) जारी किया गया था। आदेश के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों में जाति, रंग, धर्म या राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को समाप्त कर दिया गया था।
26 जुलाई 1951 को वाल्ट डिजनी द्वारा निर्मित 13वीं एनिमेटेड फिल्म ‘एलिस इन वंडरलैंड’ का लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर थिएटर में प्रीमियर हुआ था।
26 जुलाई 1956 को मिस्र के राष्ट्रपति गमाल  अब्देल नासिर ने स्वेज नहर कंपनी के राष्ट्रीयकरण की घोषणा कर स्वेज नहर पर अपना(मिस्र) कब्जा कर लिया था।
26 जुलाई 1965 को मालदीव ने पूर्णता ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
26 जुलाई 1972 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, मॉडल, लेखक और निर्देशक जुगल हंसराज का जन्म हुआ। जुगल हंसराज ने अपना फिल्मी सफर सन 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था।
26 जुलाई 1993 को एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट 733 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 116 लोगों में से 68 की मौत हो गई थी।
26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के ऊपर विजय प्राप्त की थी। यह युद्ध 2 महीने से ज्यादा चला था। युद्ध के दौरान देश के 527 जवान शहीद हुए और 1000 से ज्यादा घायल हुए थे।
26 जुलाई 2005 को नासा द्वारा अंतरिक्षयान एस टी एस-114 को लांच किया गया था। सन 2003 में हुए कोलंबिया आपदा के बाद यह पहली अंतरिक्षयान की उड़ान थी।
26 जुलाई 2005 को भारत के मुंबई में हुई 99.5 सेंटीमीटर बारिश से शहर में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
26 जुलाई 2008 को भारत के अमदाबाद में 70 मिनट में हुए 21 बम धमाकों से 56 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हरकत-उल-जिहाद-अल- इस्लामी ने बम धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।
26 जुलाई 2016 को जापान में एक देखभाल घर (केयर होम) पर वहां के एक पूर्व कर्मचारी सतोशी उमात्सु द्वारा किए गए हमले में 19 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए थे। मरने वाले लोगों में 18 साल से 70 साल के उम्र के लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button