मुख्य समाचारराष्ट्रीयविश्व

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 30 जुलाई को क्या हुआ था?

 

  • Today  History (Today’s History) 30  JULY

 

30 जुलाई 1626 को इटली के निपल्स में आए भूकंप से 70000 लोगों की मौत हो गई थी।
30 जुलाई 1930 को मेंस फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का पहला फाइनल मैच खेला गया था। उरूग्वे ने अर्जेंटीना को 68,346 दर्शकों के सामने 4-2 से हराकर फीफा फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला पहला राष्ट्र बना था।
30 जुलाई 1962 को दुनिया का सबसे लंबा राष्ट्रीय मार्ग ट्रांस-कनाडा हाईवे अधिकारिक रूप से खोल दिया गया था।
30 जुलाई 1966 को फीफा फुटबॉल पुरुष विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने जर्मनी को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम दर्ज किया था।यह 8वा फीफा विश्वकप था जो कि इंग्लैंड में आयोजित किया गया था 11 जुलाई से 30 जुलाई तक।
30 जुलाई 1968 को भारत की पहली महिला विधायक, समाज सुधारक, महिला चिकित्सक और ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ।
30 जुलाई 1973 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध  गायक, संगीतकार सोनू निगम का जन्म हुआ। सोनू निगम को हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे बहुमुखी (वर्सेटाइल) गायकों में से एक माना जाता है।
30 जुलाई 1980 को वानूअतू को फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त हुई, और वानुअतु गणराज्य की स्थापना हुई थी।
30 जुलाई 2006 को दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला संगीत कार्यक्रम ‘टॉप ऑफ़ द पोप्स’ को बीबीसी टू पर आखिरी बार प्रसारित किया गया था। यह कार्यक्रम (शो) 1 जनवरी 1964 से 30 जुलाई 2006 तक चला था।
30 जुलाई 2012 को दिल्ली में पावर ग्रिड फेल होने से उतरी भारत में 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।
30 जुलाई 2012 को भारत आंध्र प्रदेश में नेल्लोर के पास तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई थी और 27 लोग घायल हो गए थे। यह आग एस-11 डिब्बे(कोच) में लगी थी।रेलवे के आपातकालीन चालक दल द्वारा आग दूसरे डिब्बे में फैलने से पहले ही जलते हुए डब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया था।
30 जुलाई 2014 को भारत के महाराष्ट्र में पुणे जिले के मालिन गांव में हुए भूस्खलन से 151 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हो गए थे। इस भूस्खलन से 40 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button