मध्य प्रदेशमुख्य समाचार

चर्चा में है शिवराज का यह पोस्टर…

शिवराज समर्थकों ने लगाए अतुल्य शिवराज के पोस्टर
मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीबी शहर विदिशा की सडकों के किनारे लगाए गए पोस्टर व होर्डिंग्स इन दिनों चर्चा में हैं। इन होर्डिंग्स में शिवराज के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान विदिशा को दी गई सौगातों को बताया गया है। ये पोस्टर व बैनर किसी ओर ने नहीं उनके समर्थकों ने लगवाए हैं, जो इन दिनों चर्चा में हैं। आगामी पांच मार्च गुरूवार को शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। जन्मदिन पर उनके समर्थक शिवराज के मुख्यमंत्री रहते समय विदिशा को दी गई सौगातों को जनता को बता रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का यह पोस्टर व होर्डिंग्स विदिशा की सडकोंं के किनारे दिखाई दे रहा है।

विदिशा से पांच बार सांसद चुने गए शिवराज—
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान का जन्म पांच मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जैत गांव में हुआ। वे 29 नवंबर 2005 को बाबूलाल गौर के स्थान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1991 से वे लगातार विदिशा के पांच बार सांसद चुने गए। वर्तमान में वे सीहोर जिले की बुधनी से विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button