मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने कहा- ओबीसी विधेयक का संसद से पारित होना राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण पल

नई दिल्ली। अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) की पहचान के लिए राज्यों के अधिकार बहाल करने वाले विधेयक के पारित होने की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि यह वंचित वर्गों के लिए गरिमा, अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

पीएम मोदी ने कहा- ओबीसी बिल हाशिए पर पड़े लोगों को दिलाएगा सम्मान

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 का दोनों सदनों में पारित होना हमारे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। यह विधेयक सामाजिक सशक्तीकरण को आगे बढ़ाता है। यह हाशिए पर पड़े वर्गों को सम्मान, अवसर और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।’

राज्यों को ओबीसी की अपनी सूची बनाने का अधिकार बहाल करने वाला बिल को संसद की मंजूरी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओबीसी की अपनी सूची बनाने का अधिकार बहाल करने वाले एक महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को बुधवार को संसद की मंजूरी मिल गई।

Related Articles

Back to top button