मुख्य समाचार

पचास केंद्रीय जेल में सर्वे :16 % ने सहकैदी से किया सेक्स और 9 % कैदी लेते है ड्रग्स

 

— देश के पचास केंद्रीय जेल में नाको ने किया सर्वे
— मप्र के तीन जेल सर्वे में शामिल

 

 

[mkd_highlight background_color=”” color=”red”]श्रवण मावई[/mkd_highlight]

 

 

देश के केंद्रीय जेल के 16.2 फीसदी कैदियों ने माना है कि उन्होंने जेल के भीतर रहते हुए सहकैदियों से सेक्स किया है। जिसमें 20 फीसदी सजायाफ्ता और 12 कैदी शामिल है। 9 फीसदी कैदियों ने बताया कि वो इंजेक्शन से ड्रग्स लेते है। सबसे ज्यादा 34.5 गुजरात और पश्चिम बंगाल,उत्तरप्रदेश की जेलों के 31.1 कैदी सेक्स करते है जबकि मध्यप्रदेश में 20.3 फीसदी कैदियों ने सहकैदियों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है। वहीं सबसे ज्यादा नशा पंजाब केंद्रीय जेल के 60 फीसदी कैदी करते है। यह चौकाने वाले तथ्य 25 राज्यों में मौजूद केंद्रीय जेल में किए गए सर्वे में सामने आए है। यह सर्वे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन,कैंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सामुदायिक चिकित्सा केंद्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली ने किया है।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने साल 2019 के दौरान देश में सबसे एचआईवी हाई रिक्स समूह का पता लगाने के लिए कई तरह के सर्वे किए। जिसमें देश में पचास केंद्रीय जेल में बंद कैदियों पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट हाल में सामने आई है। रिपोर्ट में बताए गए तथ्य काफी चिंताजनक है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश पचास कैद्रीय जेल में बंद कैदी न केवल अपने सहकैदियों से सेक्स करते बल्कि इंजेक्शन से नशा भी लेते है जिससे उनमें एचआईवी संक्रमित होने का खतरा काफी बढ जाता है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के जेलों में बंद कुल 18 हजार 809 सजायाफ्ता और विचाराधीन पर सर्वे किया। सर्वे में कैदियों से कुल 27 सवाल पूछे गए थे जिसमें सेक्स, इंजेक्शन से नशा और कंडोम का उपयोग करने जैसे सवाल शामिल थे। इस रिपोर्ट के बाद जेलों में बंद कैदियों को कंडोम देने की सिफारिश ने जोर पकडा है।

— किस राज्य में कितने फीसदी कैदी करते है सेक्स

 

राज्य —        जेल संख्या — कैदी संख्या — सेक्स प्रतिशत
…………………………………………………..
आंध्र प्रदेश — 2 —         800 —                 22.0
असम — 2 —   800 —                              2.4
चंडीगढ़ — 1 — 400 — 14.0
छत्तीसगढ़ — 1 — 396 — 17.7
दिल्ली — 2 — 804 — 17.9
गुजरात — 2 — 800 — 34.5
हरियाणा — 1 — 800 — 17.6
हिमाचल प्रदेश — 1 — 400 — 3.8
झारखंड — 2 — 737 — 8.8
कर्नाटक — 3 — 1200 — 20.3
केरल — 1 — 400 — 6.5
मध्य प्रदेश — 3 — 1200 — 21.5
महाराष्ट्र — 4 — 1597 — 10.8
मणिपुर — 1 — 397 — 0.3
मिजोरम — 1 — 399 — 6.0
नागालैंड — 1 — 300 — 0.7
ओडिशा — 2 — 717 — 19.7
पंजाब — 3 — 1200 — 29.3
राजस्थान — 3 — 1200 — 16.8
तमिलनाडु — 3 — 1200 — 2.0
तेलंगाना — 1 — 400 — 8.8
त्रिपुरा — 1 — 400 — 5.8
उत्तर प्रदेश — 2 — 800 — 31.1
उत्तराखंड — 1 — 379 — 0.5
पश्चिम बंगाल — 3 — 1083 — 31.1
……………………………………………

कुल — 18809 — 16.2 फीसदी

……………………………………….

 

— किस राज्य में कितने प्रतिशत कैदी करते है नशा

राज्य जेल —        कैदी नशा फीसदी

………………………………….

 

आंध्र प्रदेश —  4.9

असम —      1.3
चंडीगढ़  — 4.5
छत्तीसगढ़ — 2.5
दिल्ली — 35.1
गुजरात — 2.3
हरियाणा — 19.9
हिमाचल प्रदेश — 0.5
झारखंड — 3.4
कर्नाटक — 4.8
केरल — 0.8
मध्य प्रदेश — 1.3
महाराष्ट्र — 1.9
मणिपुर — 3.3
मिजोरम — 38.8
नागालैंड — 9.0
ओडिशा — 0.0
पंजाब — 60.0
राजस्थान — 8.0
तमिलनाडु — 1.3
तेलंगाना — 1.0
त्रिपुरा — 1.5
उत्तर प्रदेश — 0.1
उत्तराखंड — 0.0
पश्चिम बंगाल — 5.6

………………………………..

कुल — 9.4

 

 

2030 तक भारत में एचआईवी संक्रमण को पूर्ण रूप नियंत्रित करने की दिशा में काम किया जा रहा है । इस योजना के तहत हाई रिस्क समूह पर सर्वे किए गए है जिसमें 2019 के दौरान 50 केंद्रीय जेल में बंद कैदियों पर सर्वे किया गया। सर्वे की रिपोर्ट अब प्रस्तुत की गई है। जिसमें सेक्स और ड्रग्स से संबधित सहित 27 सवाल पूछे गए थे। सर्वे रिपोर्ट में 16.2 फीसदी कैदियों ने सहकैदियों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है और 9.4 ने इंजेक्शन से ड्रग्स लेना बताया है।

-डॉ.शेभनी राजन,सहायक महार्निदेशक, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन दिल्ली

Related Articles

Back to top button