मुख्य समाचार

सोनम के भाइयों ने थामी चुनरी, मंडप तक ले जाते नज़र आए अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन

मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेन्यू के अंदर से पहला वीडियो सामने आया है। जिसमें सोनम के सभी भाइयों ने चुनरी थामी हुई है और राजकुमारी की तरह अपनी बहन को मंडप तक ले जा रहे हैं । वीडियो में सोनम के अलावा अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन नजर आए

शादी का एक और वीडियो भी आया है। जिसमें संजय कपूर शादी की तैयारियों में बिजी दिख रहे हैं। वेन्यू बेहद रॉयल लग रहा है

वेन्यू से लगातार वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। वेन्यू पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर पहुंच चुके हैं।

शादी के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर सुबह ही पहुंच गए थे। पिंक कलर के घाघरा चोली में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं अर्जुन ब्लू कलर की शेरवानी पहन कर पहुंचे हैं। अनिल कपूर शेरवानी में अपने दामाद आनंद आहूजा को टक्कर दे रहे हैं। इस ग्रांड पंजाबी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया है ।

वेन्यू के बाहर से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। शादी में तैमूर भी अपनी मां करीना, पिता सैफ अली खान और मौसी करिश्मा के साथ पहुंच चुके हैं। शायद ये तैमूर की पहली पार्टी है। छोटे नवाब का स्वैग सबसे अलग है

Related Articles

Back to top button