मध्य प्रदेशमुख्य समाचारराष्ट्रीय

23 साल बाद साली बोली,बलात्कार करता रहा जीजा

 

-पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार का मामला किया दर्ज

मध्यप्रदेश। प्रदेश के सीहोर जिले के मंडी थाने क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने जीजा पर 23 साल तक बलात्कार करने क आरोप लगाया है। पुलिस ने जीजा पर धारा 376 के तहत बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय विवाहित पीड़िता ने मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 23 साल पहले जब वह नबालिग थी तब आरोपी जीजा ने अपने घर पर डरा धमका कर बलात्कार किया था। उसके बाद उसे जब भी वही अकेली मिली उसने उसके साथ बलात्कार किया। बीतें 23 साल में आरोपी जीजा ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता 23 साल तक बदनामी के डर से चुप रही और सब सहती रही,लेकिन रविवार 24 नवंबर 2019 को जीजा ने उसके घर आकर पैसे के लेन देन में दिए गए चैक को लेकर उसके साथ मारपीट और बदनाम करने की धमकी दी तो उसके बर्दास्त करने की सीमा टूट गई और उसने सारा घटनाक्रम अपने पति को बताया। उसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जीजा हरिचरण परमार के खिलाफ बलात्कार और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button