मुख्य समाचार

ऋषि कपूर ने लिए प्रिंस हैरी और मेगन की शादी के मजे

प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी काफी चर्चा में रही है। इंडिया में भी इस शादी को लेकर काफी उत्साह था। जिसकी वजह कुछ हद तक प्रियंका चोपड़ा भी थीं। लेकिन अब प्रिंस हैरी और मेगन की शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को ऋषि कपूर ने शेयर किया है।

ऋषि कपूर ने लिए शाही कपल के मजे…
दरअसल, ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये प्रिंस हैरी और मेगन की शादी का हिंदी वर्जन है। जो सिर्फ इंडिया में रिलीज हुआ है।

इस वीडियो में हैरी और मेगन ऋषि कपूर के पिता राज कपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है का एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स ने भी कई मजेदार कमेंट्स किए हैं

बता दें कि प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी में राजपरिवार का हिस्सा बनने के बाद मेगन मार्केल को भी डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि से जाना जाएगा। गौरतलब है कि मेगन शाही परिवार की पहली ‘डचेज ऑफ ससेक्स’ होंगी।

Related Articles

Back to top button