मुख्य समाचार

संसद में बहोश हुए ओडिशा के सांसद केवी स्वामी, पहुंचाया अस्पताल

बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन ओडिशा के एक सांसद अचानक संसद में गिर गए।

नई दिल्ली। बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन ओडिशा के एक सांसद अचानक संसद में गिर गए। उन्हें इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनके गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन खबर है कि उन्हें गिरने की वजह से चोट भी आई है।
राज्यसभा में सभापति वैकेंया नायडू ने इसकी पुष्टि की है साथ ही कहा है कि उन्हें भी घटना के कारण की जानकारी नहीं है। वीके स्वामी ओडिशा से निर्दलीय सांसद हैं।

Related Articles

Back to top button