मुख्य समाचार

CG : अमित शाह को कांग्रेस भवन की चाबी देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर। ओडिशा जाते समय बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक घंटा 40 मिनट के लिए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों से एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया।

अमित शाह से मिलने वालों में मुख्यमंत्री के अलावा धरमलाल कौशिक, पवन साई, सरोज पांडेय आदि शामिल हैं। करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा के लिेए रवाना हो गए। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने सभी मुद्दों पर औपचारिक चर्चा की।

छत्तीसगढ़ की लोक सुराज अभियान से लेकर विकास यात्रा, जनसंपर्क पदयात्रा के बारे में उनको जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमित शाह को छत्तीसगढ़ के फाफड़े पसंद है, उन्होंने फाफड़े का नाश्ता भी किया।

चुनाव को लेकर चर्चा

अमित शाह की मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं की मुलाकात की। उम्मीद है कि इस दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। ऐसी भी जानकारी मिली है कि ओडिशा से वापसी के दौरान भी अमित शाह रायपुर में रूकेंगे। शाम पांच बजे वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

यहां एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेसियों को फुंडहर के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एयरपोर्ट पर भाजपा की बैठक का कांग्रेस ने अनूठे तरीके से विरोध किया है। अमित शाह की ओर से एयरपोर्ट पर ली जा रही पार्टी नेताओं की बैठक का विरोध करते कांग्रेसी वहां जा रहे थे।

कांग्रेसी पीले चावल और कांग्रेस भवन की चाबी लेकर अमित शाह को न्योता देने जा रहे थे, लेकिन फुंडहर के पास कांग्रेसियों को पुलिया ने रोक दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के साथ कुछ कार्यकर्ता विरोध करने पहुंचे थे। पुलिस ने विकास उपाध्याय को उनके साथियों के गाड़ी से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया।

विकास उपाध्याय का कहना था कि अगर अमित शाह के पास बैठक करने के लिए जगह नहीं है, तो वे कांग्रेस भवन में बैठक कर सकते हैं। हम उसे कांग्रेस भवन की चाबी देना चाहते हैं और उनके लिए चाय और नाश्ते का भी इंतजाम किया है।

Related Articles

Back to top button