मुख्य समाचारविश्व
दुनिया के हर देश में जन-स्वास्थ्य आपातकाल

यह खबर चिंजाजनक है कि दुनिया के हर देश में जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। इसकी घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है। जन-स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा के पीछे का कारण है चीन में फैलें कोरोना वायरस।
नोवेल कोरोनो वायरस से चीन में अब तक 1,017 लोगों की मौत हुई है जबकि तक 42,708 लोग सक्रांमित हुए है। अन्य देशों में 390 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए है। इस समय जापान में योकोहामा तट पर मौजूद डायमंड प्रिंसेज क्रूज में 2 भारतीय भी इस वायरस से पीडित हैं। क्रूज पर 3711 लोग हैं जिनमें 2666 यात्रि और 1045 चालक दल के सदस्य हैं। इसमें 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री भारतीय नागरिक हैं। भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार से उन्हें बचाने की अपील की है।