मुख्य समाचार

राहुल गांधी की सारथी बनीं प्रियंका गांधी, फिर हाथरस रवाना हुए

 

उत्तरप्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को फिर हाथरस पीडित परिवार से मुलाकात करने दिल्ली से रवाना हुए है। इस दौरान प्रियंका गांधी उनकी सारथी बनीं है। जिस वाहन से राहुल गांधी हाथरस के लिए सफर कर रहे उस वाहन को प्रियंका गांधी चला रही है। राहुल गांधी के साथ दो बसों में 35 सांसद भी है। राहुल गांधी नोएडा की तरफ से उप्र की सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे है। इस बीच उप्र कांग्रस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने उनके घर में नजर बंद कर दिया है उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। वहीं नोएडा और उससे सटे जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है उत्तरप्रदेश पुलिस ने धारा 144 लागू की है और आज भी पुलिस अधिकारी राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button