मध्य प्रदेशमुख्य समाचारराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2019 छटवें चरण में 59 सीट पर मतदान जारी, 2 बजे तक 39.74 फीसदी मतदान

 

— मतदान की गति धीमी,दिल्ली में सबसे कम और बंगाल में अधिक मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के छाटवें चरण की मतदान प्रकिया जारी है। अब सात राज्यों की 59 सीट पर दोपहर दो बजे तक कुल 39.74 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें दिल्ली में सबसे कम 33.63 और बंगाल में सबसे अधिक 55.77 फीसदी मतदान किया गया है। छाटवें चरण में मतदान की गति कम है,माना जा रहा की शाम को मतदान की गति बढेगी। गर्मी की वजह से मतदाता घर से निकल नहीं रहें है।

चुनाव आयोग के अनुसार दो बजे तक उत्तरप्रदेश 34.30,बंगाल 55.77 ,मध्यप्रदेश 42.25,हरयाणा 39.16,बिहार 35.22,दिल्ली 33.63 और झारखंड में 47.16 फीसदी मतदान हुआ है।

छाटवें चरण के मतदान में काफी महत्वपूर्ण सीटों पर मतदान हो रहा है।​ जिसमें 979 उम्मीदवारों अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सात राज्यों में 59 सीटों पर कुल 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता है। दिल्ली में सात,हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल आठ, बिहार में आठ, मध्य प्रदेश में आठ,उत्तर प्रदेश में 14 और झारखंड में चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है। ​इस चरण में अखिलेश यादव, राधामोहन सिंह, मेनका गांधी, दिग्विजय सिंह, हर्षवर्धन और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य बडे नेता उम्मीदवार है।
छटवें चरण क मतदान में अब तक बंगाल को छोडकर कहीं से झडपें नहीं हुई है। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रही है।

Related Articles

Back to top button