मध्य प्रदेश
प्रदेश में पिफर बदलेगा मौसम बढेगी ठंड

बदला-बदला सा मौसम
मध्यप्रदेश। प्रदेश में बीते दो तीन दिनों से मौसम बदलाव हुआ है, तापमान में बढोत्तरी हुई, ठंड नहीं पड रही है। पर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। ठंड पिफर से लौटेगी; मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदला हुआ है। वातावरण में नमी होने के कारण बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बरसात भी हो रही है। मौसम का मिजाज मध्य प्रदेश में 11 जनवरी तक इस तरह बना रहने के आसार हैं। इसके बाद बादल छंटने पर हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। वहां से आने वाली सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा।