मुख्य समाचार

पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी करने पर पायल रोहतगी गिरफ्तार

मुबंई। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करने पर पायल रोहतोगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पायल पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर गलत टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर एक नेता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पायल रोहतोगी ने अपने ट्विटर हैंडल सेे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी पर पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी सदर थाना पुलिस को चर्मेश शर्मा ने शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। बूंदी पुलिस ने अहमदाबाद से पायल रोहतोगी को गिरफ्तार कर राजस्थान लेकर आई है। अपनी गिरफ्तारी को लेकर पायल रोहतगी ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने जो टिप्पणी की थी वो जानकारी गूगल में देखी थी।

Related Articles

Back to top button