मध्य प्रदेश
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे मप्र साँची की यात्रा पर आएंगे

मध्यप्रदेश। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे जल्द ही प्रदेश के सांची की यात्रा पर आएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रतिनिधि जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री का आमंत्रण सौंपा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। गौरतलब है कि मंत्री पीसी शर्मा इस समय श्रीलंका की यात्रा पर है,वे वहां मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रतिनिधि के रूप में कई कार्यक्रमों और सरकारी बैठकों में शमिल होंगे। मंत्री श्री शर्मा सांची विश्वविद्यालय और सांची स्तूप पर भी चर्चा करेंगे।