मध्य प्रदेशमुख्य समाचार

MP POLITICS : मंगल या अमंगलकारी होगी बिना मुहूर्त में शपथ

 

मध्यप्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन और उपचुनाव के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। जबकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा बीते दिनों दिए गए बयानों के अनुसार अभी मुहूर्त नहीं था, यह मुहूर्त मकर सकां्रति के बाद था, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद मंऋी मंडल का विस्तार करना ही पडा । अब देखना होगा कि बिना मुहूर्त में मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलकारी होता है या अमंगलकारी।
राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ दिलाई। दोनों मंत्रियों के शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस राजभवन में मौजूद रहे।
उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली थी। इसके बाद कार्यक्रम तय किया गया।

Related Articles

Back to top button