मुख्य समाचारराष्ट्रीय

कन्हैया कुमार के सामने लड़ रहे बीजेपी के गिरीराज सिंह पर कई मुकदमें और एक करोड का कर्जा

— नामांकन पत्र में ​गिरिराज सिंह ने दी जानकारी

बिहार। प्रदेश की बेगुसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर 6 आपराधिक मुकदमें दर्ज है,जिसमें धाखाधडी,जालसजी और सक्ष्य छुनाने जैसे गंभीर आरोप शामिल है। उन पर 1 करोड़ 22 लाख 36 हजार रुपये का कर्जा है।

बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगुसराय सीट से नमांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को मुकदमें, कर्जा और आय की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह पर धारा 419,420,467, 468, 469, 471, 474, 120बी के तहत धोखधडी,जालसजी,फर्जी दस्तावेज तैयार करना और सक्ष्य छुपना या नष्ट करना प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा जन प्रतिनिधि कानून,आचार संहिता उल्लंघन और भूमि विवाद के ममाले भी चल रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने नामांकन पत्र में बताया है कि उन पर 1 करोड़ 22 लाख 36 हजार का कर्जा है जिसमें उनकी पत्नि भी हिस्सेदार है। यह कर्जा घर और कार खरीदी का है। उनकी आय 2014-15 में 5 लाख 72 हजार 428 और 2017-18 में 7 लाख 50 हजार 600 रुपये है।

गौरतलब है कि बेगूसराय सीट पर सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार,आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन और बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह के बीच मुकाबला है। बेगूसराय सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button