मुख्य समाचारराष्ट्रीय

देश का सबसे साफ शहर मप्र का इंदौर, दूसरे नबंर पर अबिंकापुर

– स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 : देश की राजधानी दिल्ली पांचवें और अर्थिक राजधानी मुबंई सातवें स्थान पर

भारत में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के सर्वे के अनुसार देश का सबसे साफ और स्वच्छ शहर इंदौर है, इंदौर को दूसरी मर्तबा यह स्थान मिला है। जबकि इस साल दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ का शहर अबिकापुर रहा। हैरानी की बात यह है कि जहां स्वच्छता अभियान के सबसे बडे दूत रहते है वहीं देश की राजधानी दिल्ली पांचवे और स्वच्छता का पाठ पढने वाले जिस शहर मुबंई में रहते वो सातवें स्थान पर है।

जानकारी के अनुसार शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया गया स्वच्दता सर्वे में देश के कुल 4237 शहरों को शामिल किया गया था। सर्वे के 5000 अंक तय किए गए थे। 5000 हजार अंकों में से जिस भी शहर ने सबसे अधिक अंक अर्जित किए वो सबसे साफ। इसमें मप्र का इंदौर आगे रहा। इंदौर को 5000 मे से 4659 अंक मिले। इस प्रकार इंदौर दूसरी मर्तबा देश का सबसे साफ शहर का पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हो गया।

देश के दस साफ और स्वच्छ शहर

  1. इंदौर , मध्यप्रदेश
  2. अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
  3. मैसूर, कर्नाटक
  4. उज्जैन, मध्यप्रदेश
  5. नई दिल्ली
  6. अहमदाबाद, गुजरात
  7. नवी मुंबई, महाराष्ट्र
  8. तिरुपति
  9. राजकोट, गुजरात
  10. देवास, मध्यप्रदेश

Related Articles

Back to top button