मुख्य समाचारराष्ट्रीय

सरकारी डॉक्टरों ने बढाई बंगाल सीएम ममता बनर्जी की मुसीबतें

 

— आरजे अस्पताल के 16 डॉक्टरों ने दिए इस्तीफे
— केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का आरोप डॉक्टरों को धमका रही हैं ममता बनर्जी

बंगाल। सीएम ममता बनर्जी को बीजेपी से राजनैतिक लडाई लडने कई तरह की परेशानी का सामना करना पड रहा है। ऐसे समय में सरकारी डॉक्टरों ने उनकी मुसीबत और बढा दी है। शुक्रवार को आरजे अस्पताल के 16 डॉक्टरों ने इस्तीफे दिए हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वो डॉक्टरों को धमका रही हैं।

जानकारी के अनुसार बंगााल में कोलकता के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर हुए हमले के बाद से डॉक्टरों ने हडताल शुरू की है। डॉक्टरों की हडताल से सरकारी अस्पाताल में इलाज की व्यावस्था गडबडा रही हैं। इस पर बंगााल सीएम ममता बनर्जी अस्पताल की निरीक्षण कर इलाज सुचारू करने की कोशिश कर रही हैं। डॉक्टर अपनी मांगों को हडताल पर डटे हुए हैं। बंगाल में चल रही डॉक्टरों की हडताल के समर्थन में मुंबई ,राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़,दिल्ली, मप्र के डॉक्टर भी हडताल, धरना, प्रदर्शन कर रहे है।

इस ममाले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से एम्स के रेजिडेन्ट्स डॉक्टर्स एसोशिएशन के सदस्यों ने मुलाकात कर मौजूदा हलात पर बातचीत की हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डॉक्टर्स एसोशिएशन से कहा कि वो बंगाल की सीएम को पत्र लिखकर ममाले को समाप्त करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को डॉक्टरों से बातचीत कर हडताल सताप्त करवा चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशों के डॉक्टरों से हडताल समाप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button