मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट से पकडा गया सोना

मध्यप्रदेश। प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या होल्कर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक यात्री के पास से एक किलो सोना पकडा गया है। यह कार्रवाई पुलिस की खूफिया विंग ने की है। बताया जाता है कि आरोपी यात्री का नाम मोहम्मद वसीम है। यह यात्री दुबई से इंटरनेशनल फ्लाइट से इंदौर आया। जानकारी अनुसार आरोपी ने मिक्सर ग्राइंडर के नीचे सोना छिपाया था। पकडे गए सोना की अनुमानित कीमत चालीस लाख रूपए बताई जा रही है।