मुख्य समाचार

दिल्ली में शांति के बाद भी मिल रही है नाले से लाशें

दिल्ली। चार दिन तक चली हिंसा के बाद अब पूर्ण रूप से शांति है,इसके बाद भी अब नाले से लाशें मिल रही है। अभी पुलिस ने गोकुलपुरी नाले से दो युवकों की लाश बरामद की है। हलांकि पुलिस ने मृतकों का सबंध हिंसा से होने की पुष्टि नहीं की है। दिल्ली हिंसा में अब मृतकों की संख्या 41 बताई जा रही है। अगर दो मौतों का संबंध भी हिंसा से बताया जाता है तो मृतकों की संख्या बढ जाएगी। हिंसा में शामिल लोगों में अब तक पुलिस ने कुल 885 को गिरफ्तार किया है,वहीं 167 एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस विडियो और फोटो के आधार पर भी हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

Related Articles

Back to top button