मुख्य समाचार

किसी का नाम गब्बर तो कोई है लिली, मिलिए धौनी-साक्षी के 6 dogs से

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धौनी को अपने पेट्स से बहुत प्यार है। धौनी के साथ-साथ उनकी पत्नी साक्षी को भी पेट्स से काफी लगाव है। दोनों के पास छह डॉग्स हैं। इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे धौनी रांची में अपने फार्म-हाउस पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धौनी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने डॉग्स के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में धौनी के पांच डॉग्स आपको नजर आएंगे। धौनी और साक्षी के पास कुल छह डॉग्स हैं, क्या आप इन सबका नाम जानते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि धौनी के छह डॉग्स के नाम क्या-क्या हैं। साक्षी ने हाल ही में इंस्टग्राम स्टोरी में अपने छह डॉग्स के नाम शेयर किए थे। इनके नाम हैं, लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली।

आपको बता दें कि धौनी को डॉग्स से बहुत लगाव है। घर के अलावा बाहर भी वो पेट्स के साथ समय बिताते नजर आ चुके हैं। इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के बाद धौनी स्वदेश लौट आए थे। धौनी अब मैदान पर एशिया कप के दौरान नजर आ सकते हैं। भारत को अगले महीने दुबई में एशिया कप खेलना है।

Related Articles

Back to top button