मध्य प्रदेशमुख्य समाचार

दिग्विजय—कमलनाथ की नेतृत्व क्षमता पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह जिले सीहोर की आष्टा तहसील के कांग्रेस नेता एआईसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि साल 2019 लोकहचुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबावदेही लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीपफा दे दिया था। इसी तरह मध्यप्रदेश का उपचुनाव कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में लडा गय था। चुनाव परिणाम शिरोधार्य है, अब कमलनाथ को मध्यप्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा देना चाहिए और इसके साथ ही कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह को परामर्शदाता की भूमिका में आकर नए नेतृत्व के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button