मुख्य समाचार

अमरनाथ यात्रा रद्द करने का निर्णय वापस, 23 जून से शुरू होगी यात्रा

 

अमरनाथ यात्रा रद्द करने का निर्णय सराकर ने वापस ले लिया है,इस साल यात्रा 23 जून से शुरू होगी। इससे पहले सरकार ने अमरनाथ यात्रा 2020 को रद्द करने का निर्णय लिया था। जिसकी सूचना भी जारी कर दी गई थी। अगर सरकार यात्रा रद्द करने का निर्णय वापस नहीं लेती तो ऐसा पहली बार होता की अमरनाथ यात्रा नहीं की जा सकती थी।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के बढते खतरे के चलते जम्मू-कश्मीर के एलजी और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के बाद यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। बैठक में बताया गया कि कश्मीर इस समय उन इलाकों में कोरोना के 77 रेड जोन मौजूद है जहां से अमरनाथ यात्री निकलते है। ऐसे में इतने यात्रियों के लिए भोजन,मेडिकल सहित अन्य इंतजाम करना बहुत कठिन काम है। इसलिए इस साल यात्रा को रद्द करना ही ठीक रहेगा। कुछ समय बाद ही इस निर्णय को वापस ले लिया गया है।

Related Articles

Back to top button