मुख्य समाचारराष्ट्रीय

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस लोकसभा चुनाव में भी साथ

— सीटों का हुआ बंटवारा , कांग्रेस 20 ओर जेडीएस 8 सीट पर लडेंगी

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच लोकसभा चुनाव 2019 में भी साथ बना रहेगाा। दोनों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 20 सीट और जेडीएस 8 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीट है।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस में सीटों के बंटवारे को लकर गंठबंधन की घोषणा होना अटक रहा था, कांग्रेस अपने अनुसार जेडीएस को 6 सीटें दे रही थी जबकि जेडीएस 10 सीटें मांग रही थी, बातचीत के बाद कांग्रेस 20 और जेडीएस 8 सीटों पर समझौता हो गया।

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस को 9 और जेडीएस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली थी,जबकि भारतीय जनता पार्टी को 17 सीट पर विजय प्राप्त हुई थी।

Related Articles

Back to top button