मुख्य समाचार

दिल्ली में कांग्रेस ने किया किसानों के समर्थन में राज्यभवन का घैराव

राहुल गांधी और और प्रयंका गांधी ने की प्रदर्शन की अगवाई
इधर लखनऊ में कांग्रेस नेता हुए गिरफ्तार
दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी किसान अधिकार दिवस मना रही देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है, दिल्ली में कमान खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संभाली है। कृषि कानून के मसले पर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की ओर से किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस राजभवन का घेराव कर रही है, यहां प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं।
एमपी में भी शिव के गढ़ पर दिग्विजय
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के बकतरा में पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। इस दौरान मार्ग पर कई बार जाम के हालात बनते रहे। वही रैली को लेकर जिला प्रसाशन और पुलिस प्रसाशन भी तैनात रहा।

Related Articles

Back to top button