मध्य प्रदेशमुख्य समाचार

एक हाथ में ग्लब्स पहन नगर सरकार चुनेंगे मतदाता

— डेढ करोड मतदाता बताएंगे किसमें कितना दम
— नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां
— भाजपा और कांग्रेस दोनों की तैयारियां जारी
मध्यप्रदेश। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जहां शासन , और निर्वाचन आयोग द्वारा तैयारियां की जा रही है तो चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों द्वारा भी अपनी तैयारियां की जा रही है। इस बार प्रदेश के करीब डेढ करोड मतदाता है जो बताएंगे कि किसमें कितना दम है।
गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव में 344 निकायों में चुनावों की तैयारयिां की जा रही है। सूत्रों की माने तो इस नगरीय निकाय चुनावों में हर वोटर को ईवीएम का बटन दबाने के लिए एक हाथ में ग्लव्स पहनना होगा। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए अन्य सभी उपाय किए जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार से करीब 20 करोड़ रु. मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी।
यह होंगी व्यवस्थाएं
प्रत्येक पोलिंग बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग गन। हर वोटर को एक ग्लव्स दिया जाएगा, जिसका उपयोग वह ईवीएम से वोटिंग करते समय करेगा। हर पोलिंग बूथ पर वोटरों की कुल संख्या के 10 प्रतिशत मास्क रखे जाएंगे।हर मतदान केंद्र पर 500 मिलीलीटर सेनेटाइजर की तीन बोतलें रखी जाएंगी। मतदान दल के हर सदस्य को मास्क, फेस शील्ड, ग्लव्स और 50 मिली सेनेटाइजर की बोतल। हर मतदान केंद्र पर साबुन व पानी की व्यवस्था।
टिकट वितरण के बाद बदलेगी सियासत
नगरीय निकाय चुनावों के बाद प्रदेश की सियासत में बदलाव होंगे, इसकी वजह है कि उपचुनावों में कांग्रेस को हार का सामना कर सत्ता गंवाना पडी है वहीं भाजपा अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। दोनों ही प्रमुख दलों में दावेदारों की लंबी सूची है अब जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा वह इधर से उधर भी हो सकते है। इसका अंदेशा दोनों तरपफ के नेताओं को सता रहा है। अपने अपने दलों के नेताओं को साधने का क्रम जारी है। डेमेज न हो दोनो दल ही इसके लिए मशक्कत कर रहे है।

Related Articles

Back to top button