मुख्य समाचार

भाजपा ने साधा निशाना, कहा- सैकड़ों वाहनों में कहां के लोगों को लेकर कवर्धा पहुंचे थे मंत्री अकबर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कवर्धा की घटना के बाद से राजनीति हमला काफी दिनों से जारी है। इसी बीच मंत्री मोहम्‍मद अकबर ने कवर्धा में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडेय ने सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कवर्धा पहुंचे मंत्री अकबर से सवाल खड़ा किया है।

सांसद पांडेय ने कहा कि 200-300 वाहनों में कहां के लोगों को लेकर मंत्री अकबर कवर्धा पहुंचे थे? उन्होंने पूछा कि सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने के बजाय शक्ति प्रदर्शन करके मंत्री अकबर और उनके लोग क्या कवर्धा के लोगों को धमकाने पहुंचे थे?

कांग्रेस के लोग संघ और भाजपा के खिलाफ मिथ्या प्रलाप कर कवर्धा मामले में दोषारोपण कर रहे हैं। जबकि बिलासपुर से जब अधिवक्ताओं का एक दल जांच के लिए कवर्धा पहुंचा तो स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रशासन की नाकामी और पुलिस की अनदेखी और एकतरफा कार्रवाई ने कवर्धा के माहौल को बिगाड़ा है।

सांसद संतोष पांडेय ने कटाक्ष किया कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा में शांति-सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं। दूसरी और मंत्री सैकड़ों वाहनों के साथ सत्ता और शक्ति का भौंडा प्रदर्शन करते हैं। क्या मंत्री अकबर का यह आचरण कवर्धा के लोगों को दहशतजदा करने वाला नहीं माना जाएगा?
संतोष पांडेय ने मंत्री के शक्ति प्रदर्शन की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अकबर पहले भी विधायक रहे हैं। कभी इतनी गाड़ियों के साथ कवर्धा आने की आवश्यकता नहीं पड़ी। अब ऐसा क्या हुआ जो उन्हें शक्ति प्रदर्शन की आवश्यकता पड़ी।

Related Articles

Back to top button