मुख्य समाचारराष्ट्रीय

राम के स्वागत में पांच लाख दीप से जगमग हुई अयोध्या

 

— यूपी सीएम योगी दीपोत्सव में हुए शामिल

अयोध्या। राम के स्वागत में गंगा घाट पर पांच लाख दीपों से रोशानी की गई। राम की पैड़ी और सरयू तट पर आयोजित दीपोत्सव का यह तीसरा साल है। इस साल सबसे अधिक पांच लाख दीप से अयोध्या को जगमग कर दी गई। दीपोत्सव में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी शामिल हूए। दीपोत्सव में साकेत महाविद्यालय से भगवान की लीला पर आधारित 11 झांकियां निकाली गईं। फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना भटनागर ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। रामकथा पार्क तक निकलने वाली इन झांकियों का जगह-जगह स्वागत हुआ। उप्र के सीएम योगी ने कहा कि हमें राम की पंरपरा पर गर्व है,हमने उप्र और देश में राम राज्य की कल्पना को सच करने के लिए ठोस पहल की है। अयोध्या में अब कुछ विवादित नहीं। सब अपना है और सब राम के। योगी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश को विदेशों में सम्मान दिलाया है। हम विश्वगुरू होने की तरफ बढ रहा है। दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button