मुख्य समाचार

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने कर दी अर्जुन की बोलती बंद, कपूर खानदान हुआ हैरान

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म आज रिलीज हो गई है। जाह्नवी फिल्म ‘धड़क’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। गौरतलब है कि उनकी यह फिल्म जाति विभाजन और झूठी शान के नाम पर हत्या की थीम पर आधारित सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिन्दी रिमेक है। ये जाह्नवी की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी की बेटी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है लेकिन असल मायनों में दर्शक ही फैसला लेंगे कि ये फिल्म हिट रहेगी या फ्लॉप।

खैर परिणाम जो भी हो लेकिन कपूर खानदान के लिए यह फिल्म कई मायनों में खास है। जाह्नवी कपूर के इस फिल्म को लेकर पूरा कपूर खानदान काफी उत्सुक है। ऐसे में जाह्रनवी की ‘धड़क’ को देखकर भाई अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया है जो काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन कपूर ने जाह्नवी की एक्टिंग देखकर स्पीच लेस हो गए हैं।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जान्हवी के इस फिल्म में एक्टिंग को देखकर हैरान हो गए हैं। अर्जुन के पास अपनी बहन की तारिफ करने के लिए अब शब्द ही नहीं बचे हैं।

अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर धड़क की तारीफ करते हुए ईशान खट्टर और जाह्रनवी कपूर के बारे में लिखा कि शशांक खेतान एक खूबसूरत प्रेम कहानी प्रस्तुत की है। अर्जुन ने शशांक खेतान के निर्देशन की तारीफ की और कहा कि उन्होंने पात्रों को बखूबी स्क्रीन पर उतारा। ईशान खट्टर की एक्टिंग में सादगी और नटखट अंदाज खूब प्यारा है। वहीं जाह्रनवी कपूर की एक्टिंग ने मुझे स्पीच लेस कर दिया है।

Related Articles

Back to top button