मुख्य समाचार

Akhilesh Yadav ने कामन सिविल कोड पर स्पष्ट किया पार्टी का रुख

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा काे लगातार घेर रहे हैं। बुधवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुरी आए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार यदि कामन सिविल कोड लागू करने की कोशिश करती है तो समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी।

बुलडोजर पर भी बोले अखिलेश

बुलडोजर से हो रही कार्रवाई के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का बुलडोजर जाति-धर्म देखकर चल रहा है। जब गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दुकानें हटवाई थीं तो मुआवजा लिया था। गरीबों को क्यों नहीं मिल रहा। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की भाजपा से बढ़ रहीं नजदीकियों पर अखिलेश यादव से सवाल किया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि भाजपा को जल्द शिवपाल सिंह को अपनी पार्टी में शामिल करना चाहिए। भाजपा इसमें देरी क्यों कर रही है।

आजम खां से जरूरत पड़ने पर जाएंगे मिलने

आजम खा के समर्थकों की नाराजगी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी शुरू से ही उनके साथ खड़ी रही है। जरूरत पड़ने पर उनसे मिलने भी जाएगी। अखिलेश यादव ने प्रदेश में जाति के आधार पर ट्रांसफर पोस्टिंग का भी आरोप लगाया। कहा कि भाजपा वाले बताएं कि क्या प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने तक मुख्यमंत्री की जाति वालों की पोस्टिंग नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button