मुख्य समाचार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मुबंई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की है। यह जानकारी मुबंई पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह के घर में उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सबसे पहले उनके दोस्तों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड कर उनकी लाश को लटका हुआ देखा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है। हलांकि उनके करीबियों के अनुसार सुशांत पिछले कुछ माह से अवसाद में थे।
गौरतलब है कि 34 साल के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कैरियर की शुरूआत किस देश में है मेरा दिल टीव्ही धारावाहिक से की थी। उनकी पहचान बतौर अभिनेता पवित्र रिश्ता टीव्ही धारावाहिक से हुई। उसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया। उन्होंने केदारनाथ,चिचौरे सहित कई यादगार फिल्में की।