निवेशकों से चर्चा करने मुख्यमंत्री यादव लंदन में

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा शर्मा से सौजन्य भेंट की। श्रद्धा शर्मा पर फिल्म 12वीं फेल बनी है।
मप्र में निवेश पर चर्चा करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार रात एक हफ्ते की विदेश यात्रा पर लंदन पहुंचे। निवेशको को मप्र में आने का न्योता देने डॉ. यादव 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। फरवरी में भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री यूके और जर्मनी के निवेशकों से बात करके उन्हें मप्र में निवेश के बारे में संभावनाओं के बारे में बताएंगे।
रविवार को विदेश यात्रा से पहले मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में ग्लोबल इनोवेशन समिट होने जा रहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम विदेश से भी निवेशकों को आकर्षित करें। साल 2025 को मप्र में उद्योग वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 24 से 27 नवंबर तक यूके के दौरे पर होंगे।
डॉ. यादव वहां इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे। डॉ. यादव 28 -29 नवंबर को जर्मनी में रहेंगे। जर्मनी मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, केमिकल, हाई इंजीनियरिंग मशीनों और इलेक्ट्रिकल कंपनियों का वैश्विक हब है।