मुख्य समाचार

76 साल पुराने एक सिक्के ने रातोंरात बनाया करोड़पति

घर में पड़े किसी पुराने सिक्के को फालतू मानकर उसे भाव नहीं दे रहे तो संभल जाइए। वह आपको किसी भी समय मालामाल कर सकता है। अमेरिका में ऐसे ही एक पुराने खास सिक्के की कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

14 करोड़ रुपये हो सकती है कीमत: वर्ष 1943 के इस सिक्के की नीलामी हो रही है और इसकी कीमत 20 लाख डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) तक पहुंचने की उम्मीद है। 09 जनवरी को इसकी बोली 12 लाख डॉलर तक पहुंच गई थी। यह सिक्का तांबे से बना है लेकिन आज सोने से भी ज्यादा महंगा हो चुका है।

चिल्लर के रूप में मिला था सिक्का: डॉन लूट्स जूनियर को यह सिक्का उनके स्कूल में चिल्लर के रूप में मिला था। इसे उन्होंने संभालकर रखा। जब उन्हें इसके बेहद खास होने की जानकारी मिली तो उन्हें अमेरिकी रिजर्व बैंक और संबंधित छापाखाना को पत्र लिखकर इसकी जानकारी मांगी। संस्थान से 1943 में इस तरह के किसी सिक्के के बंद होने का हवाला दिया। इसके बाद भी लूट्स निराश नहीं हुए।

इस गलती से बढ़ गई कीमत: लूट्स को इसके खास होने की खोज में कई तरह की जानकारी मिली।। उन्हें किसी ने बताया कि हेनरी फोर्ट ने किसी ग्राहक को कार के साथ इस तरह का सिक्का दिया था।

क्यों है बेहद खास
लूट्स की नीलामी में सबसे आकर्षण का केन्द्र बना यह सिक्का इस मायने में बेहद खास है कि अमेरिका में 1942 के बाद से कॉपर के सिक्के बनने बंद हो चुके थे और उसकी जगह जिंक कोटेड सिक्के बनाए जा रहे थे। यह इस मायने में भी खास है कि इस तरह के 10-15 सिक्के बने होने की ही संभावना है। वर्ष 2010 में इसी तरह का एक सिक्का 17 लाख डॉलर में नीलाम हुआ था।

Related Articles

Back to top button