मुख्य समाचारराष्ट्रीय

आयकर विभाग के 12 अफसरों  को सजा के तौर पर सेवानिवृत्त किया

 

— केंद्र सरकार का बडा कदम, भ्रष्टाचा​रियों और कदाचारियों पर कार्रवाही

दिल्ली। मोदी सरकार ने भष्ट्राचारियों और कदाचारियों पर बडा वार किया है। केंद्र सरकार ने भाष्ट्र और कदाचार में मग्न रहने वाले 12 अफसरों को सजा के तौर विभाग से सेवानिवृत्ती दी है। य​ह अब तक की सबसे बडी कार्रवाही है।

जानकारी के अनुसार मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की सबसे बडी कार्रवाही की गई है। जिसमें आयकर विभाग के 12 अफसरों को सेवानिवृत्ती की सजा दी गई है। इनमें अयुक्त और संयुक्त अयुक्त स्तर तक के अफसर शामिल है। इन अफसरों पर व्यापारियों से जबरन वसूली और महिलाओं के यौन उत्पीडन के गंभीर बारोप लगते रह है। इनकी कई तरह की शिकायतें विभाग और मंत्रालय पहुंचती रही पर इन पर कार्रवाही कभी नहीं हुई।

अफसरों ने सरकारी सेवा में रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की, अपने परिवार के नाम करोडो की चल और अचल संपत्ति दर्ज की है। इसके अलावा अपने पद की धौस और रूतबा के दम पर कई गलत काम किए और करवाए गए। केंद्र सरकार की यह कार्रवाही उन भष्ट्र और कदाचार अफसरों के लिए चेतवानी है जो अब भी अपने अचरण में सुधार नहीं कर रहें है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि सरकारी अफसर ठीक प्रदर्शन नहीं करते है तो उन्हें 50 साल की उम्र के बाद अनिर्वय सेवानिवृत्ती दे दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button