मुख्य समाचारराष्ट्रीय

उड़ीसा में भाजपा को पहली बार मिला बहुमत और इन्हें बना दिया सीएम

भुवनेश्वर
ओडिशा के CM होंगे मोहन चरण माझी:क्योंझर से 4 बार के विधायक हैं; कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी CM होंगे
मोहन चरण माझी क्योंझर से 4 बार के विधायक हैं। उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव में BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर जिले के पटनागढ़ से और प्रभाती परिदा पुरी की निमापारा सीट से जीतकर विधायक बनी हैं।
कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे नवीन पटनायक की सरकार में 2000 से 2004 तक उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, 2004 से 2009 तक शहरी विकास और सार्वजनिक उद्यम के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 2013-2016 तक वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button