मुख्य समाचार
दो लाख रूपए के इनामी नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ। प्रदेश की दंतेवाडा पुलिस को दो—दो लाख रूपए के इनामी नक्सलियों को पकडने में सफलता मिली है। बताया जाता है कि पकडे गए नक्सलियों के विरूद्ध हत्या, आगजनी व लूट जैसी घटनाओं के नामजद प्रकरण दर्ज हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इन पर इनामी भी घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अलग—अलग जगहों पर घेराबंदी कर नौ संदिग्धों को पकडा है। जिनमें पूछताछ करने पर पांच के नक्सली होने का दवा किया जा रहा है। बताया जाता है कि पकडे गए आरोपियों में दो इनामी नक्सली भी हैं। अन्य तीन नक्सली नाबालिग हैं, जिन्हे बाल संप्रक्षेण गृह भेज दिया गया है। बताया जाता है कि पकडे गए आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए इलाके की रैकी कर रहे थे। पकडे गए नक्सलियों में सोढी भीमा व सोढी नंदा पर राज्य सरकार ने दो—दो लाख रूपए का इनाम घोषित किया था।