मध्य प्रदेशराजनीतिकराज्यराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

सिंहस्थ-2028 को लेकर डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने इंदौर-उज्जैन में 2312 करोड़ रुपए से ज्यादा के सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास को टू लेन से 4 लेन किया जाएगा। 20 किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण की लागत 701 करोड़ होगी।

इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के बीच 48 किमी का फोर लेन ग्रीन फील्ड रोड बनेगा। 1370 करोड़ की लागत वाली इस सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह सड़क पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ेगी। हिंगोरिया-देपालपुर के बीच टू लेन रोड बनेगी। 32 किमी सड़क के निर्माण की लागत 239.38 करोड़ की लागत आएगी।

इसके साथ ही एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर चर्चा की। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीत कालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।

एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक ली। जिसमें जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button