मध्य प्रदेश

नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, शरीर पर सिर्फ एक घाव

 

 ( बलराम सिसोदिया )

 

मध्यप्रदेश। सीहोर जिले के रेहेटी थाना क्षेत्र में कलवाना नाले के समीप एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने शव का पीएम के लिए भेज दिया। रेहेटी थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार कलवाना के पास युवक शव होने की जानकारी गांव चौकीदार ने पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुयाना करने के बाद शव का पीएम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि युवके के शरीर पर एक भी कपडा नहीं है। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की हो सकती है। मृत युवक की पहचान नहीं हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए है। उसके हाथ पर सिर्फ एक घाव है जहां से खून रिस रहा है। शव 7—8 घंटे पुराना है। नाले में कीचड से सनी एक पतलून मिली है। लेकिन यह दावा नहीं किया जा सकता है कि पतलून मृतक की है या नहीं?। पुलिस का कहाना है कि सबसे पहले मृतक की पहचान होना जरूरी है उसके बाद ही जांच आगे की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button